कानपुर (हि.स.)। कोरोना काल में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे लगातार प्रयासरत है। तो वहीं यात्रियों की विशेष सुविधाओं को देखते हुए हावड़ा से नई दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल दुरंतो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। जिससे कानपुर वासियों को भी विशेष ट्रेन चलने से इसका लाभ मिल सकेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उ.म.रे. प्रयागराज अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि हावड़ा से नई दिल्ली 02267-02268 दुरंतो विशेष एक्सप्रेस जो कि वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए गुजरेगी।
उनका कहना है कि दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 12273 हावड़ा से नई दिल्ली की ओर सोमवार व शुक्रवार को दो अप्रैल से दुरंतो एक्ससप्रेस के अगले निर्देश तक चलेगी। वहीं नई दिल्ली से हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 12274 मंगलवार व शनिवार को तीन अप्रैल से दुरंतो एक्सप्रेस के अगले निर्देश तक चलेगी, जो कानपुर सेंट्रल होते हुए गुजरेगी।
