-आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर स्पेशल ट्रेन में वेटिंग 240 के ऊपर
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग पर लखनऊ के रास्ते 03760 आनंद विहार-
भागलपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार शाम 6:15 बजे से और 09639 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 07 बजे से करने जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के मुताबिक यात्रियों की मांग पर 03760 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार शाम 6:15 बजे से लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन रात 2:40 बजे लखनऊ होते हुए दूसरे दिन 1209 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शाम 7:40 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंचेगी। फिलहाल इस ट्रेन में वेटिंग 240 के ऊपर पहुंच गई है।
इसी तरह से 09639 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन बरौनी जंक्शन से मंगलवार शाम 07 बजे से लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 9:50 बजे होते हुए शाम 18:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
