Tuesday, March 31, 2026
Homeअन्ययात्रियों की बेहतर सुविधाओं का ध्यान रखते हुए चार ट्रेनों को मिली...

यात्रियों की बेहतर सुविधाओं का ध्यान रखते हुए चार ट्रेनों को मिली हरी झंडी

यात्रियों की बेहतर सुविधाओं का ध्यान रखते हुए चार ट्रेनों को मिली हरी झंडी
कानपुर(हि.स.)। 
कोरोना काल में यात्रियों की कमी के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमितों में कमी को देखते हुए जनपद वासियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली/प्रारंभ होने वाली निम्न विशेष गाड़ियों का संचालन रेलवे बोर्ड को अनुमति से संशोधित फेरे के साथ पुनः बहाल किया जा रहा है। ये जानकारी कानपुर सेंट्रल के मीडिया प्रभारी ज्ञान सिंह ने शनिवार को दी है।
मीडिया प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि जैसे कि लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे व यात्रियों की कमी को देखते हुए इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार आ रही कमी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बहाल कर रहा है।
जो इस प्रकार से है।– गाड़ी संख्या 02033, कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी विशेष एक्सप्रेस तथा 02034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल – सप्ताह में 04 दिन सोम, बुध, शुक्र, शनि दिनांक 07 जून से प्रभावी रहेगी।- गाड़ी संख्या 02179, लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट/02180, आगरा फोर्ट -लखनऊ जंक्शन, आरक्षित सुपरफास्ट विशेष -सप्ताह में 05 दिन (रविवार व बुधवार छोड़कर) दिनांक 07 जून से प्रभावी रहेगी।- गाड़ी संख्या 04113 सूबेदारगंज-देहरादून जो वर्तमान में सप्ताह में दो दिन (सोम, शुक्र) चलती थी का फेरा बढ़ाकर 03 दिन (सोम, बुध, शुक्र) दिनांक 09 जून से प्रभावी रहेगी।- गाड़ी संख्या 04114 देहरादून-सूबेदारगंज का फेरा भी सप्ताह में दो दिन (सोम, गुरू) से बढ़ाकर सोम, गुरू, शनि को किया जा रहा है जो दिनांक 12 जून से प्रभावी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular