Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयात्रा के दौरान सुरक्षा की मांग करने वाले दो जालसाजों पर मुकदमा...

यात्रा के दौरान सुरक्षा की मांग करने वाले दो जालसाजों पर मुकदमा दर्ज

– जालसाजों ने यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस को ठगा

लखनऊ (हि.स.)। बीते कई वर्षां से देश के कई राज्यों की पुलिस को धोखे में रखकर अपनी यात्रा के दौरान सरकार से सुरक्षा मांग करने वालों कथित जालसाजों के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह एफआईआर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुआ है।

डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक के मुताबिक, हजरतगंज थाना में जांच के बाद एंटी करप्शन एवं क्राइम कंट्रोल कमेटी सेल चीफ रॉबिन प्रधान व संस्थापक राजलाल सिंह पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। ये दोनों आरोपी जालसाजी कर मेघालय, बिहार, हैदराबाद, असम, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में राज्य सरकार व गृह विभाग को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल व सुरक्षा ले चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी एंटी करप्शन एवं क्राइम कंट्रोल कमेटी के सेल चीफ रॉबिन प्रधान हैदराबाद और राजलाल सिंह पटेल बिहार के भबुआ का निवासी है। इन दोनों असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात व हैदराबाद सहित कई राज्यों में कार्यालय खोलकर लोगों को अपने साथ जोड़ा है। ये लोग खुद को केंद्रीय सतर्कता आयोग से सम्बद्ध भी बताते हैं। आरोपी रॉबिन इससे पहले भी बीते वर्ष अक्टूबर 2021 को मथुरा एवं वृंदावन घूमने आया था। उस दौरान उसने इसी तरह भ्रमण के दौरान सुरक्षा की मांगी और पुलिस ने मुहैया भी करायी थी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular