लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में यातायात माह को लेकर जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यातायात पुलिस ने रेडियो मिर्ची टीम के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों का मिर्ची चालान किया गया। कार्यक्रम मे रेडियो मिर्ची से आर जे प्रतीक, अदिती, निधी, खुशबू और शुभ्रा एवं उनकी टीम, ट्रैफिक वार्डन अंशु, विनय, ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से पंकज शर्मा, शार्प एनजीओ से यशवन्त व मारूती ड्राइविंग स्कूल से ऐहतेशाम ने हेल्मेट मैंन की भूमिका में रहकर आम जनमानस को वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग शत प्रतिशत करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात टीम प्रभारी रबीन्द्रनाथ तिवारी व उनकी टीम ने लोगों को पम्पलेट वितरण कर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
दूसरी तरफ राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज, सिंगारनगर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा व पंकज शर्मा ने छात्रओं को सड़क चिन्ह, ट्रैफिक लाईट, ड्राइविंग लाइसेंस सम्बन्धित जानकारी दी व यातायात टीम प्रभारी रबीन्द्रनाथ तिवारी व टीम ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पैमपेलेट बांट कर जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षक व लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया।
दीपक
