जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में परेड के साथ योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया जायेगा।योग समिति की ओर से बच्चों की तैयारियां बड़ी जोर-शोर में चल रही है। यह जानकारी देते हुए योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि उनके नेतृत्व में योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रदर्शन विभिन्न योगियों द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय योग खिलाड़ी आशीष गुप्ता द्वारा एकल विशिष्ट योग के कठिन अभ्यासों के साथ दीप योग का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बहलोलपुर में चल रही नियमित योग कक्षा की नन्ही योगनियों (बालिकाओं) द्वारा एडवांस ग्रुपिंग योग का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी आदर्श गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है। तत्पश्चात गांधी पार्क में सायंकालीन चल रही नियमित योग कक्षा के बच्चों द्वारा भी योग के विभिन्न आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों में माही गुप्ता, आस्था, अनामिका गुप्ता, सलोनी गुप्ता, श्रद्धा, सुमन श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अनन्या, गीत, पार्थ, सौर्य, सिनाया, अलेना व ख़ुशी के साथ कई बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310


