Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना स्नान करने गये चार युवक डूबे, एक लापता

यमुना स्नान करने गये चार युवक डूबे, एक लापता

फतेहपुर। जिले के धाता थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूब गये। जिसमें से ग्रामीणों ने तीन युवकों को सकुशल बचा लिया, लेकिन एक युवक अभी तक लापता है। पहुंची पुलिस गोताखोरों के टीम की मदद से अभी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खागा विधायक कृष्णा पासवान व उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
थाना धाता अन्तर्गत अहमदपुर कुसुम्भा गांव निवासी हैप्पी सिंह, अभिषेक सिंह, अज्जू सिंह व बीरू सिंह रविवार दोपहर बाद दामपुर रानीपुर गांव के सामने यमुना में नहाने गये थे। नहाने के दौरान एक साथी को डूबता देखकर बचाने में सभी लोग डूबने लगे। डूबने वालों की चीख-पुकार सुनकर आपपास जानवर चरा रहे लोगों ने यमुना में कूदकर किसी तरह से अभिषेक, अज्जू व बीरू तीन लोगों को सकुशल निकाल लिया। लेकिन उन्नीस वर्षीय हैप्पी पुत्र राजू सिंह का प्रयासों के बावजूद कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से प्रयास कर रही है। लेकिन खबर लिखने तक कोई सफलता नहीं मिली। 
घटना का जायजा लेते हुए उप जिला अधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि अभी तक गोताखोरों की लगाई गयी टीम से कोई सफलता न मिलने के कारण क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी संजीव कुमार व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दूसरी टीम भी जिला स्तरीय गोताखोरों की टीम बुलाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular