Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना से दूर रहने के निर्देश, बाढ़ चौकियां अलर्ट

यमुना से दूर रहने के निर्देश, बाढ़ चौकियां अलर्ट

बागपत(हि.स.)। जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। यमुना किनारे बसे गांव के लोगों को पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शबका गांव में पहुंचकर जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता की और सिंचाई विभाग को जल स्तर पर नजर बनाए रखने और जरूरी कदम उठने के लिए कहा है।

यमुना में हथिनीकंड बैराज से छोड़े गये पानी के बाद बागपत में एक बार फिर अलर्ट है। यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। यमुना के पानी से किसानों की भूमि का कटान हो रहा है। जिसे लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी है। जिसके बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शबका गांव में पहुंचकर किसानों से वार्ता की है। जिलाधिकारी ने यमुना का जल स्तर भी देखा और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। सभी बाढ़ चौकियों का एक बार फिर निरीक्षण किया गया है और सिंचाई विभाग को कोई भी कोतवाली न बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि अभी यमुना के बढ़ते जलस्तर से कोई जनहानि नहीं हुई है। हिंडन नदी में भी पानी का जल स्तर बढ़ रहा है। सभी जनपद के लोगों को यमुना व हिंडन नदी के पानी से दूर रहने के लिए कहा गया है।

सचिन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular