Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना में स्नान और स्टंटबाजी करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई :...

यमुना में स्नान और स्टंटबाजी करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : जिलाधिकारी

मथुरा(हि.स.)। शहरी क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त बंगालीघाट, रामघाट, श्यामघाट, विश्रामघाट, होलीगेट आदि क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से समस्या पूछीं।

लोगों ने पानी बिजली के संकट की बात उनसे कही जिस पर उन्होंने कहा जैसे-जैसे यमुना जल में गिरावट आती जायेगी तत्काल पेयजल, विद्युत सप्लाई शुरू कर दी जायेगी। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर लगाई टीन बैरिकेटिंग आदि इंतजामों की तारीफ की।

जिलाधिकारी ने कहा है कि यमुना जी में जल प्रवाह बहुत तेज है, स्नान और स्टंटबाजी से बचें। सोशल मीडिया पर यमुना में स्टंट करने वालों को बचना चाहिए वरना इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा जान है तो जहान है, यमुना के जल स्तर में सोमवार रात्रि से गिरावट आ रही है। घाट के समीप सड़क से जल उतर गया है, परन्तु अगले 36 घंटे तक यमुना घाटों की ओर न आयें क्योंकि जल प्रवाह काफी तेज है। आने वाले समय में बीमारियां न फैलें उसके लिए युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करायी जायेगी।

नगर निगम के अपर आयुक्त अनिल कुमार गैराज प्रभारी राजेश यादव ने निगम के साफ-सफाई कार्यों की जिलाधिकारी को जानकारी दी।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular