Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना पार कर रहे किसान दम्पत्ति को गोताखोरों ने डूबने से बचाया

यमुना पार कर रहे किसान दम्पत्ति को गोताखोरों ने डूबने से बचाया

बागपत(हि.स.)। भैंसा बुग्गी से यमुना नदी पार कर रहा किसान दम्पत्ति यमुना में डूबा गया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग यमुना में दौड़े। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाकर किसान दम्पत्ति पति पत्नी को बचा लिया गया। लेकिन किसान के भैंसे की मौत हो गयी है।

बागपत के इदरीशपुर कॉलोनी निवासी रामपाल अपनी पत्नी रामकली के साथ भैंसा बोगी पर सवार होकर यमुना नदी पार कर रहा था। लेकिन अचानक यमुना नदी में तेज पानी आने के कारण दंपति यमुना में डूब गया। दोनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गोताखोरों ने घंटो रेस्कयू कर दंपति को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि पानी के तेज बहाव में भैंसे की मौत हो गई । यमुना नदी में हो रही मौत से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लाख प्रयासों के बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है। यमुना पार बागपत के किसानों की जमीन है, जहां वे सब्जी और फलों की खेती करते हैं। इससे पहले भी यमुना में डूबने से सैकड़ों किसानों की जान जा चुकी है। यमुना में खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जो लोगों के लिए काल का ग्रास बने हुए हैं।

सचिन/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular