Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना नदी नहाने गए आठ नाबालिग छात्र गहरे पानी में डूबे

यमुना नदी नहाने गए आठ नाबालिग छात्र गहरे पानी में डूबे

एक लापता, रेस्क्यू आपरेशन शुरू

हमीरपुर(हि.स.)। जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में आज यमुना नदी नहाने गए आठ छात्र गहरे पानी में डूब गए जिनमें मौके पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह सात नाबालिग लड़कों को बचा लिया है। जबकि एक छात्र लापता है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान स्थानीय गोताखोरों की मदद नदी के दस किमी के दायरे में सर्च आपरेशन चला रही है। घटना से परिजन बदहवाश है।

कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव में यह हादसा आज सुबह हुआ। बताते है कि शनि अमावस्या पर्व पर गांव के तमाम लोग पास में बह रही यमुना नदी में स्नान करने गए थे। कक्षा ग्यारहवीं का छात्र रामबिहारी (16) पुत्र फूल सिंह समेत आठ लड़के भी यमुना नदी नहाने गए थे। नहाते समय सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद मछली का शिकार करने वाले लोगों की नजर जब पानी में डूब रहे लड़कों पर पड़ी तो तुरंत नाव छोड़कर नदी में उतर गए। इसी बीच गांव के भी तमाम लोग और लड़कों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

गांव के गोताखोरों को भी यमुना नदी में उतारा गया और कुछ ही समय बाद एक-एक कर सात लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन छात्र रामबिहारी का कोई पता नहीं चल सका। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में स्थानीय पुलिस के साथ लापता छात्र की तलाश में सर्च आपरेशन कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैै वहीं जो छात्र बच गए है वह अपने घरों में दुबक गए है।

सिकरोढ़ी गांव के सरपंच हनुमान निषाद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से परेशान गांव के लड़के पास में ही बहने वाली यमुना नदी में रोज नहाने जाते थे। आज भी रोज की तरह गांव के सात लड़के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र रामबिहारी के साथ यमुना नदी नहाने गए थे जहां सभी लोग गहरे पानी में चले गए। बताया कि मौके पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह सात लड़कों को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन रामबिहारी का अभी तक कोई पता नहीं चल रहा है। सरपंच ने बताया कि सभी बच्चे पढऩे वाले है।

सीओ सदर विवेक यादव ने बताया कि यमुना नदी में आठ लड़के नहाते समय डूबे थे जिनमें सात लोगों को बचा लिया गया है लेकिन रामबिहारी नाम का छात्र लापता है। बताया कि नदी के आसपास सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular