Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो ईरानी पर्यटक समेत तीन घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में दो ईरानी पर्यटक समेत तीन घायल

– 17 सवारियों को लेकर नोएडा से आगरा जा रही थी बस

मथुरा(हि.स.)। दिल्ली से आगरा की तरफ आ रही ईरानी सैलानियों की मिनी बस शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना में बस चालक, तीन विदेशी पर्यटक घायल हो गए। इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ईरानी सैलानियों का ये दल आगरा घूमने आ रहा था।

यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 81 के समीप कोतवाली सुरीर क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही मिनी बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस चालक दशरथ को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें चालक दशरथ लाल एवं ईरान की रहने वाली विदेशी 30 वर्षीय महिला इलहान, 35 वर्षीय आपसिन व एलहम जौके हैं। जबकि अन्य सवारियां सुरक्षित हैं।

टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि मिनी बस में कुल 17 विदेशी सवारियां सवार थीं। जिसमें आगे बैठने वाले चालक के अलावा तीन लोग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एलहम जौके की छुट्टी कर दी गयी, जबकि शेष का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अन्य सैलानियों को गंत्वय के लिए रवाना कर दिया गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular