यमुनानगर (हि.स.) । गधोला टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन स्थल पर बैठे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने किसानों को समर्थन देकर युवा दिवस मनाया। किसानों के समर्थन में नारे लगाते हुए युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर ने कहा कि आज यह आंदोलन किसानों का ना होकर बल्कि देश की जनता के हर वर्ग का आंदोलन बन चुका है।
उन्होंने कहा कि इन तीन काले कृषि कानूनों को किसानों पर सरकार जबरदस्ती थोप रही है। आज यही कारण है कि देश का युवा भी किसानों को अपना समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि 3 महीने से का समय हो गया है और 215 से अधिक किसान शहीद हो चुके है। लेकिन केंद्र में बैठी यह गूंगी, बहरी सरकार अपनी हठधर्मिता को ना छोड़ कर किसानों को कुचलने पर लगी हुई है । उन्होने कहा कि भविष्य में भाजपा की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन तीन काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और एमएसपी की गारंटी नहीं देती तब तक किसान आन्दोलन जारी रहेगा। और उन्होने कहा कि यह हमारे हक की लड़ाई है और इसे जीते बिना यहां से नहीं उठेंगे। इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
यमुनानगर: सैंकडों युवाओं ने किसानों के समर्थन में टोल प्लाज़ा पर मनाया युवा दिवस
RELATED ARTICLES
