Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौसेरे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी...

मौसेरे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गाजीपुर (हि.स.)। जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात प्रधान पुत्र सहित दो मौसेरे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गांव का ही युवक पर आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव के ग्राम प्रधान रामलाल बिंद के पुत्र विकास उर्फ इंद्रजीत बिंद (17) मौसेरे भाई नोनहरा थाना के बौरी गांव निवासी सुनील बिंद (18) और मित्र सुदामा बिंद के साथ बुधवार की रात गांव के बाहर शौच करने गया था।वहां पहले से घात लगाए विकास और सुनील बिंद ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमला देख साथ गया मित्र सुदामा बिंद किसी तरह से वहां से भागकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल दोनों मौसेरे भाइयों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि चाकू गोदकर मौसेरे भाईयों की हत्या में परिजनों ने गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी को दबोचकर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करेगी।

श्रीराम

RELATED ARTICLES

Most Popular