मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मौसा ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका मौसा उनके घर पर आया हुआ था। युवती का आरोप है कि वह अपने घर में नमाज पढ़कर बेड पर लेटी थी। तभी उसका मौसा कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
उसके शोर मचाने पर आरोपित फायरिंग करते हुए फरार हो गई। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट कुलदीप सिंह के मुताबिक, युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
कुलदीप
