Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में तूफान की दी चेतावनी

मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में तूफान की दी चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के डीएम और राहत आयुक्त को अलर्ट किया गया है। इन जनपदों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर निगाह रखें और यथासंभव खुद सुरक्षित स्थान पर रहें।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग की ओर से मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, महराजगंज और कुशीनगर जनपद को अलर्ट किया गया है।

चक्रवात ‘यास’ का असर 28 मई से पहले बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर वाराणसी व आसपास के जिलों के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक दिख सकता है। जैस-जैसे यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा इसका असर कम होता जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular