Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मौसम में हो रहा बदलाव, पश्चिमी उप्र में बारिश की संभावना

 मौसम में हो रहा बदलाव, पश्चिमी उप्र में बारिश की संभावना

लखनऊ (हि.स.)। मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस बीच तापमान लगातार गिर रहा है। इस सप्ताह प्रदेश के सभी मंडलों में लगभग दो सेल्सियस तापमान में गिरावट आयी है। यह गिरावट आगे भी बने रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गुरुवार को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मथुरा, आगरा, मेरठ आदि पश्चिम के जिलों में एक-दो स्थान पर आज हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि इस सप्ताह पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अगले सप्ताह भी इसके शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।

रविवार को मेरठ संभाग में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और राज्य के शेष संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। राज्य का अधिकतम तापमान झांसी में 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आगे भी मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। इधर तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular