Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौलाना कल्बे जवाद का धरना खत्म, योगी ने मंजूर की मांगें

मौलाना कल्बे जवाद का धरना खत्म, योगी ने मंजूर की मांगें

लखनऊ शिया धर्मगुरु  ने शनिवार देर रात लखनऊ के इमामबाड़ा में जारी धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं इसीलिए धरना खत्म किया जा रहा है. दरअसल मौलाना कल्बे जवाद  के मौके पर ताजिया नहीं रखने देने के यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ धरना दे रहे थे.मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि योगी सरकार ने घरों में ताजिया रखने की इजाजत दे दी है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मजलिसों का आयोजन भी हो सकेगा. मौलाना द्वारा धरना खत्म किए जाने के बाद बाकी लोग भी अपने घर जाने के लिए वापस लौट गए.बता दें कि धरने पर बैठे मौलाना कल्बे जवाद की मांगें मानते हुए योगी सरकार ने यूपी के सभी जिलों के लिए नया आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक घरों में ताजिया रखने और अजादारी पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. इसके अलावा सरकार ने सभी जिलों के उलेमाओं के फोन नंबर की लिस्ट मांगी है. इस दौरान उलेमाओं को 24×7 कभी भी किसी भी समस्या के लिए कॉल की जा सकती है.गौरतलब है कि गृह सचिव को मुहर्रम के लिए नियुक्त किया गया है. सवा 2 महीने तक मुहर्रम की व्यवस्था पर गृह सचिव 24 घंटे नजर रखेंगे. सभी उलेमा अपने जिलों के एसपी और एसएसपी से व्यवस्थाओं को लेकर मुलाकात करेंगे.आपको बता दें कि मौलाना कल्बे जवाद ने मुहर्रम के महीने में मातम, मजलिसें और ताजियों के जुलूस पर सरकार की रोक पर नाराजगी जाहिर की थी और लखनऊ के इमामबाड़ा में धरने पर बैठ गए थे. योगी सरकार ने ये पाबंदियां कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लगाई थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular