आगरा (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को “प्रभावी मतदाता संवाद” में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
आगरा जिले में यमुनापार के नुनिहाई शाहदरा मार्ग स्थित गौरव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मौर्य ने कहा कि लोग विपक्षी पार्टियों के चंगुल में फंसने वाले नहीं हैं। प्रदेशभर में भाजपा का माहौल है और हमारी पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। मौर्य ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि 10 मार्च को सपा का सफाया होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगरा जिले की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने चुनाव को सुशासन बनाम गुंडागर्दी की लड़ाई बताते हुए सपा को गुंडों और माफिया की पार्टी बताया।
श्रीकांत
