Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौरंग कारोबारी की कार से फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने जब्त किए 8.5...

मौरंग कारोबारी की कार से फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने जब्त किए 8.5 लाख रुपये

-आयकर व पुलिस मामले की जांच में जुटी

हमीरपुर (हि.स.)। हमीरपुर जिले में बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने मौरंग कारोबारी की कार से सात लाख रुपये की नकदी बरामद की है वहीं एक अन्य वाहन से भी 1.5 लाख रुपये कैश बरामद किए गए है। आयकर और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत के पास हमीरपुर-जालौन बार्डर पर विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग कर रही फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आज बोलेरो यूपी.96के-7319 को रोककर चेकिंग की तो कार के अंदर रखे बैग से सात लाख रुपये की नकदी देख टीम दंग रह गई। बताते है कि ये धनराशि मौरंग कारोबारी कटहरवा शिकरीगण गोरखपुर निवासी मनीष शर्मा पुत्र भीषम शर्मा लेकर जालौन की तरफ जा रहे थे। पूछने पर इस धनराशि के बारे में कोई कागजात नहीं दिखाए।

सात लाख की नकदी जब्त कर पुलिस और आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। चंडौत पुलिस चौकी के पास ही पिकप वाहन यूपी.91टी-2998 में सवार विलास राजापुर चित्रकूट निवासी रामू पुत्र अजीत सिंह से भी एक लाख पांच हजार रुपये का कैश फ्लाइंड स्क्वायड टीम ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दो वाहनों से बरामद आठ लाख पांच हजार रुपये की नकदी को लेकर आयकर व पुलिस जांच कर रही है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular