लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति का अध्यक्ष चुने गये हैं। 13 सदस्यीय कमेटी ने मोहसिन रजा को निर्विराेध चुना है।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक़ सैफ़ी और शिया वक़्फ़ बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने मोहसिन रजा को बधाई एवं मुबारकबाद दी। बड़ी तादात में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मोहसिन रज़ा के सरकारी आवास पहुंच कर पुष्पगुच्छ दे कर बधाई दी। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा शरीफ़ हुसैन, हसन वसीम, समाजसेवी दानिश हुसैन समेत अन्य लोग शामिल हैं।
