रगड़गंज(गोंडा)। मोहर्रम के मद्देनजर रगड़गंज चौकी पर चौकी इंचार्ज जय हरी मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के प्रधान गण व जनप्रतिनिधि गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान बेलसर रज्जन बाबा, मुनव्वर बाबा, प्रेम बहादुर सिंह, जाकिर, हाफिज व सलीम ने लोगों से आने वाले त्योहारों में सौहार्द बनाये रखने की अपील की।
बैठक में चौकी इंचार्ज श्री मिश्र ने कहा कि सभी धर्म हमें आपस मिलकर रहना सिखाते हैं। हमें सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि यदि कोई अराजक तत्व शांति को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की ओर से जारी प्रोटोकाल का उल्लंघन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।
मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
RELATED ARTICLES
