Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोहब्बत का खौफनाक अंत, पहले भरी मांग फिर खत्म कर ली जिंदगी

मोहब्बत का खौफनाक अंत, पहले भरी मांग फिर खत्म कर ली जिंदगी

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। महानगर के सरसौल में महाराजपुर के डोमनपुर गंगा तट पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी फिर एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में रूमा हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पहले युवती और बाद में युवक की भी मौत हो गई। मौत की खबर से घरों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराजपुर के सैमसी गांव निवासी वीरेंद्र कुरील का बेटा अभय (20) एक निजी अस्पताल में काम करता था। अभय रविवार शाम जब अस्पताल काम पर नहीं पहुंचा तो संचालक ने अभय को फोन किया। कई बार मिलाने के बाद अभय ने फोन उठाया और बताया कि उसने डोमनपुर कटरी स्थित गंगा तट पर जहरीला पदार्थ खा लिया है। संचालक ने तत्काल अभय के घरवालों को फोन पर घटना की जानकारी दी।

यह भी पढें : बैकफुट पर आई पुलिस ने हटाईं संगीन धाराएं, पत्रकारों को मिली जमानत

परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा अभय के साथ महाराजपुर बंबुरिहा गांव निवासी राम औतार कुरील की बेटी सावित्री (18) बदहवास पड़ी थी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पास ही सिंदूर की डिब्बी पड़ी थी। सावित्री की मांग सिंदूर से भरी थी। अभय ने परिजनों से जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकारी। फिर दोनों बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में रूमा हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई। उधर अभय की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने अभय को हैलट रेफर कर दिया। सोमवार सुबह हैलट में अभय ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी महाराजपुर सतीश राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular