Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोहद्दीपुर एवं विजय चौक क्षेत्र में सर्वे शुरू, वसूला जायेगा यूजर चार्ज

मोहद्दीपुर एवं विजय चौक क्षेत्र में सर्वे शुरू, वसूला जायेगा यूजर चार्ज

– अगले हफ्ते से वसूला जा सकता है यूजर चार्ज

– डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले क्षेत्रों में वसूला जायेगा यूजर चार्ज

गोरखपुर(हि.स.)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोरखपुर नगर निगम अब यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में है। सर्वेक्षण की प्रक्रिया चल रही है। मोहद्दीपुर एवं विजय चौक एरिया में आवासीय, कामर्शियल भवनों, रेस्टोरेंट, होटल एवं अन्य दुकानदारों का डाटा एकत्र होने के बाद अगके सप्ताह से इस पर अमल हो सकता है।

यहाँ शुरू है वसूली

अभी रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टेशन रोड के सभी होटल, रेस्टोरेंट, कामर्शियल शॉप, फूड स्टॉल से यूजर चार्ज की वसूली हो रही है। इंदिरा बाल बिहार के होटल एवं रेस्टोरेंट से यूजर चार्ज लिया जा रहा है। गोलघर में भी यूजर चार्ज वसूल करने पर अमल शुरू है।

सहायक नगर आयुक्त ने कहा

सहायक नगर आयुक्त एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी डॉ मणिभूषण तिवारी कहते हैं कि दुकानदारों की सुविधा के लिए गोलघर समेत सभी बाजारों में सुबह 10 बजे और शाम 07 बजे कूड़ा एकत्र होगा। दुकानदार, रेस्टोरेंट या होटल संचालकों को कूड़ा गाड़ी के संबंधित सेक्शन में कूड़ा डालने की हिदायत दी जा रही है। गीला एवं सूखा कूड़ा अलग अलग रखने व इंदिरा बाल विहार या आरटीओ कार्यालय के पास बने कूडा पड़ाव केंद्र में कचरा न डालने की चेतावनी भी दी गयी है। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 500 रुपये से 750 रुपये तक जुर्माना वसूल किया जायेगा।

इतना देना होगा शुल्क

– एमआईजी 200 वर्ग मीटर वाले : 50 रुपये

– एचआईजी 200 वर्ग मीटर वाले : 70 रुपये

– सब्जी फल ठेला: 170 रुपये

– सब्जी फल चलती फिरती दुकान से : 455 रुपये

– मांस मछली की सड़क किनारे दुकान : 350 रुपये

– मांस मछली की स्थाई दुकान लगाने वाले : 700 रुपये

– छोटे रेस्टोरेंट 200 वर्ग फीट तक : 700 रुपये

– मध्यम रेस्टोरेंट 201 से 300 वर्ग फीट तक: 1050 रुपये

– 301 वर्ग फीट से अधिक के रेस्टोरेंट: 1400 रुपये

– अस्थाई स्नेक फास्ट फूड विक्रेता: 700 रुपये

– होटल/लाज/गेस्ट हाउस 20 बेड तक: 1750 रुपये

– होटल/लाज/गेस्ट हाउस 21 से 40 बेड तक: 3500 रुपये

– होटल/लाज/गेस्ट हाउस 41 से अधिक बेड : 7000 रुपये

– 1000 वर्ग मीटर से अधिक (तीन सितारा व उससे अधिक): 14000 रुपये

– अवातानुकूलित धर्मशाला: 350 रुपये

– वातानुकूलित धर्मशाला: 2100 रुपये

– मैरेज हॉल 1000 वर्ग मीटर तक: 2100 रुपये

– 1001 से 5000 वर्ग मीटर तक: 4900 रुपये

– 5001 वर्ग मीटर से अधिक : 10,500 रुपये

– बेकरी एवं मिठाई की दुकान 100 से 999 वर्ग फीट तक : 350 रुपये

– बेकरी एवं मिठाई की दुकान 1000 वर्ग फीट से 1999 वर्ग फीट तक: 525 रुपये

– बेकरी एवं मिठाई की दुकान 2000 वर्ग फीट से अधिक तक: 700 रुपये

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular