मेरठ (हि.स.)। दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव का जायजा लेने के लिए प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पहुंचे। राज्य मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताई। मंत्री की नाराजगी के बाद निगम अधिकारियों ने पानी निकालना शुरू कर दिया।
दो दिन तक हुई बारिश के बाद दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने घर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। दीवार पर चढ़कर लोगों को अपने घर आना-जाना पड़ रहा है। जलभराव की खबर मिलते ही शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
राज्य मंत्री ने जलभराव की समस्या को देखकर अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताई और शाम तक समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि मोहकमपुर के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। इसके बाद टूटी सड़क बनाई जाए और नालियों को भी ठीक कराया जाए। कॉलोनी में प्रतिदिन में साफ-सफाई की जाए। लोगों ने राज्य मंत्री से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की, जिस पर राज्य मंत्री ने समस्याओं का समाधान कराने की बात कही।
माधवपुरम का दौरा करके राज्य मंत्री में ग्रीन बेल्ट में हुए जलभराव की समस्या का हल करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने तत्काल ही पंप लगाकर मोहकमपुर के मुख्य मार्ग का पानी निकलवाना शुरू कर दिया।
कुलदीप
