Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोरारी बापू की रामकथा में आयेंगे मुख्यमंत्री योगी, बनने लगा हेलिपैड

मोरारी बापू की रामकथा में आयेंगे मुख्यमंत्री योगी, बनने लगा हेलिपैड

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर में आयोजित मोरारी बापू की रामकथा सुनने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर को आयेंगे। उनके लिए हैलीपैड बनना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मौके का निरीक्षण कर मातहत अधिकारियों को सीएम के प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्था व सुरक्षा प्रबन्ध करने का निर्देश दिया है। 

 श्रीरामकथा प्रेमयज्ञ आयोजन समिति के सदस्य सुमित त्रिपाठी, तहसीलदार दीपक गुप्ता ईओ नगरपालिका प्रेमशंकर गुप्त की देख रेख में हेलीपैड का निर्माण मंगलवार अलसुबह को शुरू हो गया। अभी सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। किंतु कथा के मध्य में आने की बात कही जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि प्रशासन कार्यक्रम स्थल के बाहर व परिसर में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध व व्यवस्था करने में लगा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular