Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोरारी बापू की रामकथा के मुख्य यजमान की माता का निधन, मुख्यमंत्री...

मोरारी बापू की रामकथा के मुख्य यजमान की माता का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

-पूर्ववत चलते रहेंगे समस्त कार्यक्रम 
कुशीनगर (हि.स.)। कुशीनगर में आयोजित प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा के दौरान मुख्य यजमान उद्योगपति अमर तुलस्यान की मां द्रोपदी देवी तुलस्यान (75) का शुक्रवार की रात निधन हो गया। निधन की जानकारी पाकर पिता कृष्ण कुमार तुलस्यान की तबीयत भी खराब चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात में अमर तुलस्यान को फोन कर द्रौपदी देवी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। आयोजक मण्डल ने रामकथा समेत चल रहे समस्त कार्यक्रम पूर्ववत चलते रहने की जानकारी दी है। कथा का समापन 31 जनवरी को होगा। द्रोपदी देवी ने शुक्रवार को कथा का श्रवण किया। दोपहर में उन्हें सीने में दर्द हुआ तो एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। स्थित कुछ सामान्य हुई थी। मोरारी बापू कसया प्राचीन रामजानकी मठ का दर्शन कर लौट तो रात आठ बजे लोटस होटल के कमरा नंबर 105 में जाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कुछ ही देर बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो गोरखपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रात दस बजे उनका निधन हो गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने निधन पर गहरा दुःख जताया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular