Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोबाइल पर गाली देने पर घर में घुसकर फायरिंग

मोबाइल पर गाली देने पर घर में घुसकर फायरिंग

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में मोबाइल पर गाली देने पर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी राशिद का सोमवार की रात को अपने रिश्तेदार शादाब से विवाद हो गया था। इसके बाद राशिद ने मोबाइल पर शादाब के साथ गाली-गलौच कर दी। सोमवार की देर रात शादाब ने अपने भाई गुड्डू, बबलू और अन्य आरोपितों के साथ राशिद के घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एक पक्ष के इस्तिखार और दूसरे पक्ष के मुस्तकीम को पकड़ा गया है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मंगलवार को आरोपितों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular