Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मोबाइल पर आ रहे अलर्ट मैसेज से घबरायें नहीं

 मोबाइल पर आ रहे अलर्ट मैसेज से घबरायें नहीं

लखनऊ (हि.स.)। आपके मोबाइल पर अचानक कम्पन (वाइब्रेशन) के साथ अलग किस्म की आवाज आये तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से आज इसका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक अलर्ट मैसेज है जो आपदा के प्रति सतर्क करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं होगा। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। दूरसंचार विभाग और एनडीएमए द्वारा आपदा तैयारी के संदर्भ में इस मैसेज को प्रसारित किया जा रहा है।

बृजनन्दन/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular