Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। आबादी वाले क्षेत्र में 5जी मोबाइल टावर लगाने के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों से उनके जीवन को खतरा बन गया है। इसलिए इन टावरों पर रोक लगाई जाए।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की न्यू समर गार्डन कॉलोनी के लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आबादी क्षेत्र में 5जी मोबाइल टावर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों से फैलने वाला रेडिएशन बच्चों के विकास पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। ये तरंगे लोगों के लिए जानलेवा है। नगर निगम के वार्ड 75 में रहने वाला प्रोपर्टी डीलर अवैध रूप से 5जी मोबाइल टावर लगवा रहा है। ठेकेदार से मिलकर घनी आबादी मे एमडीए की अनुमति के बिना ही गहरे गड्ढे खुदवा रहा है। इससे आसपास के मकान भी गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से इन अवैध टावर का निर्माण रुकवाने और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सुहेल, जिशान, अब्दुल, कय्यूम, रुखसाना आदि उपस्थित रहे।

डॉ. कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular