Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर पहुंचायेगी भाजपा

मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर पहुंचायेगी भाजपा

पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी भाजपा

लखनऊ (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलायेगी। संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर जायेंगे। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को भी भाजपा सक्रिय करेगी।

सम्पर्क अभियान की तैयारियों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक शुक्रवार को एसआर इंस्टी्यूट बक्शी का तालाब में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने किया।

बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए धर्मपाल ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक पूरे एक माह हम सब को संगठन के विस्तार में लगना है। इस दौरान प्रत्येक वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ना है। इस कार्य में मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को मण्डल स्तर पर कार्य करना है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने पार्टी पदाधिकारियों को मण्डल स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक कराने को कहा है। इसके अलावा सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया है।

बैठक में अवध क्षेत्र के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलों के अध्यक्ष, मोर्चाें के क्षेत्रीय अध्यक्ष, अभियान के जिला समन्वयक, मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बुलाये गये थे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,पूर्व उपमुख्यमंंत्री डा.दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल, सांसद साक्षी महाराज, राज्यसभा सांसद बृजलाल एवं डा.अशोक बाजपेई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular