Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मोदी सरकार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के...

 मोदी सरकार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : सूर्यप्रताप

मोदी सरकार या धन्यवाद कि अगले साल के लिए एमएसपी तय किया : शाही

बलिया(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने तय किया था कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना कीमत देंगे। सरकार इसके लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगले साल के लिए केन्द्र सरकार ने रवि, दलहनी व तिलहनी फसलों की एमएसपी बढ़ा दी है। कृषि कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि अवश्य मिले, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा कई फसलों पर एमएसपी बढ़ाए जाने पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अनाजों का मूल्य निर्धारण करने का कार्य केन्द्र सरकार का है। यह राज्य सरकार का विषय नहीं है।

वह शनिवार को पूर्व सांसद स्व. गौरीशंकर राय के जन्मशती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होने आए थे। कहा कि देश के राज्यों के परामर्श से केन्द्र सरकार मूल्य तय करती है। हर राज्य अपने हिसाब से परामर्श देते हैं। इसके बाद पूरे देश के परिपेक्ष्य में कीमतें तय होती हैं। कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों के सुझाव पर भी कीमतें निर्धारित होती हैं। किसान अपनी उपज को इस स्तर तक बनाए रखें कि उन्हें लाभकारी मूल्य मिल सके, इसके लिए सरकार हस्तक्षेप करती है।

गोडसे को देशभक्त बताने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बयान के बाद कांग्रेस द्वारा त्रिवेन्द्र सिंह को हटाए जाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री शाही ने कहा कि कांग्रेस के कहने से किसी को पार्टी से नहीं निकाला जाएगा।

एन पंकज/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular