Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

मोदी सरकार किसानों की सच्ची हितैषी: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न सम्मान देकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि किसानों, पिछड़ों, गरीबों, शोषितो और वंचितों को सम्मान, स्वाभिमान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम मोदी सरकार लगातार कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति, अन्नदाता किसानों के सर्वांगीण उन्नयन हेतु आजीवन संघर्षरत रहने वाले महान किसान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular