Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी-योगी से पहले उत्तर प्रदेश था प्रश्नों का प्रदेश : राधामोहन सिंह

मोदी-योगी से पहले उत्तर प्रदेश था प्रश्नों का प्रदेश : राधामोहन सिंह

हाथरस (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि दुनिया के चप्पे-चप्पे में जिस मथुरा,काशी की चर्चा होती है वह उत्तर प्रदेश में है। दुनिया के चप्पे-चप्पे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चर्चा होती है। दुनिया के कोने-कोने में आपके मुख्यमंत्री योगी की चर्चा होती है। कहा कि मोदी और योगी से पहले उत्तर प्रदेश प्रश्नों का प्रदेश था।

वह बुधवार को हाथरस में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। इस सम्मेलन में राज्य मंत्री जीएस धर्मेश भी शामिल हुए।

कहा कि जाति, बिरादरी के चक्कर में नहीं आना है। मोदी और योगी अपने परिवार के विषय में नहीं सोचते हैं। हम सब उनके परिवार हैं। राजकुमार का तो परिवार है वह सत्ता में आएगा तो परिवार के बारे में सोचेगा। मोदी सत्ता में है तो परिवार नहीं देश की चिंता कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में हम फिर योगी को आशीर्वाद दें ताकि मोदी के मार्गदर्शन में फिर योगी सरकार आए।

चन्द्रिल

RELATED ARTICLES

Most Popular