Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी-योगी सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित: स्वतंत्र देव सिंह

मोदी-योगी सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित: स्वतंत्र देव सिंह

-प्रतापगढ़ में तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्बोधित

प्रतापगढ़ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज के हर हिस्से का सम्मान सुरक्षित है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के शहीद स्थल रूरे, सदर के कन्धारपुर चौराहा और रामपुरखास के घुइसरनाथ धाम के नजदीक लोगों से अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। इन क्षेत्रों से क्रमश: मोती सिंह,राजेन्द्र मौर्य और नागेश प्रताप सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं।

पट्टी विधानसभा क्षेत्र के शहीद स्थल रूरे में भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां हिंदू कहने, राम मंदिर निर्माण करने, बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित करने को सांप्रदायिकता कह रहीं है। ऐसे में हमें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं औरहम हिन्दू हैं। सच यह है कि मोदी- योगी सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित है। आज भगवान राम अयोध्या में वर्षों से टूटे टप्पर में बैठे हुए थे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसे दुनिया देखेगी और हिंदुओं की आस्था पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाएगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में लोग कब्जा कर लेते थे। मकान, दुकान बहू बेटियों की इज्जत की सुरक्षा नहीं थी, थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी, लेकिन आज योगी सरकार से सभी तरह के समाजविरोधी तत्व डरते हैं। आज चौबीस घंटे बिजली आ रही है तथा सभी की प्रतिष्ठा सुरक्षित है। देश में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सुरक्षा प्रदान की, डबल राशन भी वितरित किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू- मुस्लिम की बेटियां सुरक्षित हैं। जातिवाद भुलाकर देश हित में सरकार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि किसानों को प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की सभी सात सीटों से भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसके एक घंटे के बाद वह कहेंगे कि राज्य में एक भी गुंडा नहीं बचेगा।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कन्धारपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हम वोट मोदी -योगी को दे रहे हैं। ऐसा नेतृत्व कभी कभी मिलता है। सभी कार्यकर्ता गांव में मोदी -योगी बनकर काम करें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों गुरु गोविंद सिंह, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई देश की कुर्बानियों को याद करें। मोदी जी के लंदन पहुंचते ही भारत माता की गूंज से पांडाल गूंज उठा था। श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराया गया। इसको सभी याद करें तथा लोगों को घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि एक माताजी बता रही थीं कि जिस बेटे ने शौचालय, गैस, राशन दिलाया, उसी मोदी, योगी को हमें वोट देना है। उन माताजी को शत-शत नमन है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत वोटिंग कराएं और प्रत्येक गांव में अपने बूथ को जिताएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मी जी केवल कमल पर बैठकर ही आती हैं। वह कभी साइकिल एवं हाथ पर बैठकर नहीं आतीं। उन्होंने भाजपा के सदर प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद मौर्या को जिताने की अपील की।

रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में घुइसरनाथ धाम के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कहा जब नागेश प्रताप सिंह जीतेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर प्रदेश का विकास करेंगे। भाजपा सरकार बनते ही बेटियों को स्कूटी तथा दो करोड़ युवाओं को लैपटॉप में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। साथ में गुंडों पर बुलडोजर चलाकर शांतिपूर्ण व्यवस्था के तहत रामराज्य स्थापित किया जाएगा। जनसभा में उन्होंने रामपुरखास में कमल खिलाने की अपील की।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular