कुमार विश्वास का जिक्र कर केजरीवाल पर खूब बरसे पीएम मोदी
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। पंजाब के अबोहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी अपने रंग में नजर आए। एक तरफ उन्होंने यूपी-बिहार के भइयों वाले बयान पर कांग्रेस को जमकर घेरा तो वहीं आम आदमी पार्टी को भी नहीं बख्शा। कुमार विश्वास के बयान का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों की सच्चाई सामने आ रही है। दरअसल कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल का सपना किसी भी तरह से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का है। पीएम मोदी के अनुसार कुमार विश्वास ने कहा था, ’अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर खालिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।’ कुमार विश्वास का कहना था कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अलगाववादी अजेंडे को लेकर पूछने पर अरविंद केजरीवाल ने यह जवाब दिया था। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल का नाम लिए बना ही कहा, ’कभी उनके साथी रहे और मां सरस्वती की आराधना करने वाले शख्स ने इनके बारे में खुलासा किया है। दर्द जब बहुत ज्यादा होगा, तब यह खुलासा किया। अराजकता और अलगाव के नशे में डूबे इन लोगों को पता नहीं है कि मेरा पंजाब क्या है। मेरे पंजाब ने कितने गांव झेले हैं, लेकिन इस देश के लिए मरने-मिटने में कोई आगे रहा है तो वह मेरा पंजाब है। यह उन गुरुओं की भूमि है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।’
यह भी पढ़ें : जानें अखिलेश ने किन लोगों से कहा, वे न दें सपा को वोट
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
