Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा भारत

मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा भारत

विधायक व इं. सीपी सिंह की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संवाददाता

उमरी बेगमगंज, गोण्डा। तिरंगा हमें एकता के सूत्र में बांधता है। यही तिरंगा राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित करता है। यह बातें राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सोनौली मोहम्मदपुर के दानपुरवा चौराहे पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करते हुए कहा कि आज कश्मीर में अमन चैन है। आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए तालिबान और पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है और इसे सबके प्रयास से ही पूरा किया जा सकता है। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए सभी कार्यकर्ताआें का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। तिरंगा यात्रा सांसद विधायक व ब्लाक प्रमुख बेलसर की अगुवाई में तरबगंज से चलकर बेलसर चौराहा होते हुए दान पुरवा पहुंची और इस दौरान कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों जय श्रीराम और वंदे मातरम से पूरा आकाश गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मंत्री अजय सिंह पिंटू ने किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामधन मिश्र, जिला पंचायत सदस्य इं. चंद्र प्रकाश सिंह (सीपी सिंह), मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सेक्टर संयोजक सुरजीत सिंह त्रियुगी नारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बेलसर केसी सिंह रजज्न बाबा, बब्बू प्रधान पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : ब्लाकों में दिखने लगा CDO की सख्ती का असर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular