Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा भारत :...

मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा भारत : भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐतिहासिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है। अपनी कार्यशैली से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है। आज मोदी को वैश्विक नेता की पहचान मिली है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी किसी जाति या वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि भारत के 135 करोड़ करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो गुजरात को विकास की प्रथम पंक्ति में ले जाने का काम किया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। जबकि देश में 1985 के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी थी। वर्ष 2019 में देश की जनता ने दुबारा नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अन्त्योदय को साकार करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। उनकी कथनी करनी में कोई फर्क नहीं हैं। वह समय-समय पर भारत की संस्कृति से विश्व को परिचित कराते रहते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्याम मेहरोत्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व अपने आप में अनूठा है। छोटे-छोटे से छोटे व्यक्ति को अपना बना लेने की कला उनके अंदर है। वह गुड गवर्नेस के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास इसका उदाहरण है।

श्याम मेहरोत्रा ने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे उनके समक्ष तमाम चुनौतियां थीं। उन चुनौतियों से पार पाते हुए गुजरात को विकास के रास्ते पर ले गये और आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज सर्वत्र मोदी का ही नाम है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, लखनऊ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री सुनील यादव, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी और युवा मोर्चा के निखिल उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular