Monday, February 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामोतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नहर से लाश बरामद

मोतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नहर से लाश बरामद

गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नहर से बरामद लाश का पंचनामा करवाकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बहराइच जिले के विशेश्वर गंज थाना क्षेत्र के मल्लोह गांव निवासी सुभाष चन्द्र उर्फ राजन मिश्र की शादी गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया में हुई है। बताया जाता है कि बीते शनिवार को सुभाष बाइक से अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया हुआ था। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह रात में ही ससुराल से चल दिया। रविवार की सुबह उसकी बाइक व चप्पल कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई के समीप सरयू नहर के किनारे मिली। परिजनों की ओर से कौड़िया थाने में रविवार को ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच सोमवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र के मतवरिया के पास सरयू नहर पुल के पास उसका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने की सूचना पर कौड़िया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

RELATED ARTICLES

Most Popular