Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोटर साइिकल शोरुम में लगी आग, दो घंटे में दमकल ने आग...

मोटर साइिकल शोरुम में लगी आग, दो घंटे में दमकल ने आग पर पाया काबू

– दो बुलेट जलकर हो गई खाक, शार्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना

कानपुर (हि.स.)। किदवई नगर थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल (रायल इनफील्ड) के शोरुम में आग लग गई। आग का धुंआ उठता देख पिकेट पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने शोरुम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दी। इसके बाद फौरन दमकल को सूचना दी गई और दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो बुलेट जलकर खाक हो गईं और भारी नुकसान हो गया।

किदवई नगर के साकेत नगर में लखनऊ निवासी अमित शुक्ला का बुलेट (रायल इनफील्ड) मोटर साइिकल का शोरुम है। यहां पर जनरल मैनेजर साकेत नगर निवासी ज्ञानेन्द्र शुक्ला हैं और रात की ड्यूटी विश्वबैंक निवासी सिक्योरिटी गार्ड उदय नारायण द्विवेदी थे। शुक्रवार की भोर पहर गश्त कर रही पुलिस पिकेट के सिपाही इन्द्रपाल सिंह और सुशील पाण्डेय ने शोरुम के ऊपरी मंजिल में धुआं उठता देख गार्ड को जानकारी दी। गार्ड ने मामले की जानकारी मैनेजर और थाना पुलिस को दी। थाने की ओर से फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मीरपुर से अग्निशमन अधिकारी केके सिंह दमकल की एक गाड़ी संग घटनास्थल पहुंचे। गार्ड की मौजूदगी में शोरूम के ऊपरी मंजिल जाने वाले रास्ते और तीसरी मंजिल के मुख्यद्वार का ताला तोड़ा गया। इसके बाद अग्निशमन जवानों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बुलेट जल गई और काफी नुकसान हो चुका था। अग्निशमन अधिकारी केके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दो गाड़ियों की मदद से दो घण्टे में आग बुझाई गई है। घटना में किसी के झुलसने और जनहानि की जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular