औरैया (हि. स.)। जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र स्थित जैतपुर गांव में सोमवार को सरेराह मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक चारू निगम और पुलिस की टीमें पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।युवक की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर किया गया।
जैतपुर गांव निवासी शेखर शुक्ला सोमवार को मंगला काली मन्दिर में दर्शन को जा रहे थे। वह मन्दिर के पास पहुंचे थे, तभी ककोर की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल सवार फफूंद निवासी सार्थक तिवारी और आफताब शेखर को गोली मारकर भाग गए। राहगीराें की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी दिगम्बर कुशवाह, सीओ भरत पासवान सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेखर शुक्ला के पेट में गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
सुनील
