Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोटर साइकिल और ट्रैक्टर चोरी करने वाले गैंग के साथ मुठभेड़, दो...

मोटर साइकिल और ट्रैक्टर चोरी करने वाले गैंग के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार

– वाहनों को यहां से चुराकर राजस्थान में बेच देते थे, हाइवे इलाके से पांच मोटर साईकिलें चुरा चुके है

मथुरा (हि.स.)। हाइवे थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के बाकलपुर बम्बा की पुलिया के समीप हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद की है। जबकि इनके छह और साथियों की तलाश जारी की है। एसपी क्राइम ने बताया कि मथुरा और आसपास के क्षेत्रों से मोटर साईकिल, ट्रैक्टरों की चोरी कर राजस्थान में बेचते थे। इनके गिरोह के फरार छह सक्रिय शातिरों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मंगलवार तड़के सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर किसी घटना को अंजाम देने को हाइवे इलाके में घूम रहे है। थाना प्रभारी अनुज कुमार एवं मंडी चौकी प्रभारी ललित कसाना तथा पन्ना पोखर चौकी प्रभारी सोनू भाटी ने मंगलवार तड़के करीब दो बजे बाकलपुर बम्बा पुलिया से मोटर साइकिल व ट्रेक्टर चोरी करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें असलम उर्फ बच्ची पुत्र दल्ली निवासी रुंध थाना खोह जनपद भरतपुर राजस्थान व शाकिर पुत्र रहमल निवासी रुंध थाना खोह के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दो अदद तमंचा 315 बोर व 11 अदद जिन्दा कारतूस व दो चोरी की मोटरसाइकिलों बरामद हुई जबकि उनके मौसम, रोकिन पुत्र बसीरा, साबिर पुत्र इब्बर भागने में सफल रहे।

एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि गिरफ्तार असलम उर्फ बच्ची और शाकिर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। शातिर वाहन चोर असलम पर 23 मुकदमे दर्ज है। जबकि शाकिर पर 6 से अधिक मुकदमे में है। इस वाहन गैंग में चोरी के वाहनों को बिकवाने का कार्य राजू पुत्र आमीन निवासी रुंद गांव करता है। इस वाहन गैंग में शामिल अज्जू पुत्र नसीहत ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम देता है। जिसके साथ मौसम और असलम भी ट्रैक्टर चोरी करते हैं। हम सभी मथुरा और आसपास के क्षेत्रों चोरी के ट्रैक्टर और इंजन को राजस्थान में बेच देते हैं। इस वाहन चोर गैंग का एक और साथी कन्हैया गुर्जर निवासी हयातपुर है, जो कि ट्रैक्टर चोरी करता है। थाना हाईवे क्षेत्र से पांच मोटरसाइकिल चोरी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular