Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की ज्वेलर की गोली मारकर हत्या

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की ज्वेलर की गोली मारकर हत्या


गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में बुधवार की देर रात में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने एक ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि शालीमार गार्डन निवासी अमित वर्मा 50 वर्ष अर्थला में अपनी ज्वेलर्स की दुकान करता था। रात में वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसकी गोली मार दी, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

बताया कि जांच पड़ताल में पता चल रहा है कि अमित वर्मा कमेटी डालने का काम भी करता था। इसी को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। हत्याकांड की वजह भी यही हो सकती है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अमित के परिवार वालों से भी इस संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular