Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलकर युवक को मौत के घाट...

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलकर युवक को मौत के घाट उतारा

गाजियाबाद । लोनी कोतवाली के प्रेम नगर कॉलोनी में गुरुवार की देर रात में मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल गया। 

घटनाक्रम के अनुसार 35 वर्षीय सोनू पुत्र बाबू खान निवासी बेहटा हाजीपुर कॉलोनी कही जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसे कई गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर दशा में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। 
एसपी देहात नीरज जादौन का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है और जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular