नई दिल्ली(हि.स.)। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने मॉस्को से दिल्ली तक आये एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 44 लाख रुपये के कीमती जेम्स और मोती बरामद किया है।
कस्टम प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि भारतीय मूल का एक यात्री फ्लाइट नम्बर एआई-196 से मॉस्को से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन तक पहुंचा था। कस्टम ने सूत्रों से मिली तस्करी की सूचना पर जब संदिग्ध यात्री के लगेज की स्कैनिंग की तो उसमें कुछ संदिग्ध फोटो दिखी, जिस पर कस्टम की टीम ने जब लगेज की तलाशी ली तो उसमें तस्करी कर लाये गए कीमती जेम्स और मोती बरामद हुए।
इसकी कीमत 43 लाख 93 हजार रुपये बताई जा रही है और इसका कुल वजन लगभग 21 किलो 626 ग्राम है। बरामद जेम्स और मोतियों को कस्टम ने जब्त कर आरोपित यात्री को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है।
