Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोली मारकर हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोली मारकर हत्या

मेरठ। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज सुबह दौराला थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।सकौती निवासी परविंदर मेरठ में एक जिम में कोच थे और ठेकेदारी करते थे। बुधवार की सुबह वह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनसे बातचीत करने लगे। इसके बाद परविंदर को गोलियों से भून दिया। उन्हें पांच गोलियां लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने बाइक सवारों का पीछा करना चाहा लेकिन आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ परविंदर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी बदमाशों ने जागृति विहार सेक्टर-2 में ज्वैलरी शॉप पर धावा बोलकर 10 लाख रुपये और पांच किलो चांदी लूट ली थी। विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी अमन जैन की गोली मारकर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular