Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमॉडल ममता राय के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरीं, प्रदर्शन

मॉडल ममता राय के खिलाफ महिलाएं सड़क पर उतरीं, प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। धर्मनगरी काशी में मॉडल ममता राय के खिलाफ रविवार को महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। जगतगंज लहुराबीर क्षेत्र में सड़क पर उतर महिलाओं ने बसुधैव कुटुम्बकम संस्था की अध्यक्ष वंदना रघुवंशी और सचिव पवन सिंह के अगुवाई में जमकर नारेबाजी के बीच पदयात्रा की।

इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि मॉडल ममता राय ने काशी की सभ्यता और संस्कृति से छेड़छाड़ किया है। मॉडल यूट्यूबर ममता राय ने सावन माह में शहर में जगह-जगह ‘मैं काशी हूं ममता राय’ लिखा बैनर लगाया था। इससे पहले लिखा हुआ है कि सावन के इस महापर्व पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका स्वागत है। मॉडल के पोस्टर पर घमासान मचा हुआ है।

विरोधियों का आरोप है कि ममता राय वाराणसी में किसी दूसरे शहर से आकर बसी हैं। उनको वाराणसी की सभ्यता और संस्कृति का पता नहीं है। काशी एक पौराणिक शहर है। मॉडल के इंस्टा पर कई ऐसे वीडियो आपको मिलेंगे, जिसमें उनके हाथ में सिगरेट दिखेगी। उनकी ये तस्वीरें सभ्य समाज को शर्मसार करती हैं।

ममता राय शहर के स्मार्ट सिटी की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। ममता अकसर अपने सोशल मीडिया अकाऊंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। ममता राय के खिलाफ क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने सारनाथ थाने में मकुदमा दर्ज कराया है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular