.
लखनऊ के डालीगंज मे हुए कन्यादान उत्सव में पांच कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह
लखनऊ ( हि.स़.)। मै तो छोड़ चली बाबुल का देश, पिया का घर प्यारा लगे…… पांच कन्याओं विवाह कर डोली में बैठकर अपनी ससुराल को चली गई। गुरूवार को लखनऊ के श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति की ओर से डालीगंज क्षेत्र के मौसमगंज रामलीला मैदान स्थित मानस मन्दिर सामूहिक विवाह कन्यादान उत्सव किया गया। संस्था की संस्थापक सुषमा अग्रवाल ने बताया कि पांच कन्याओं का कल्याण मंडप सम्पन्न हुआ। सभी जोडों को आशीर्वाद देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डा नीरज बोरा, आध्यात्मिक गुरु अर्पणा निवेटिया मौजूद रहे।
इससे पहले पांचो दूल्हों की बारात नयागंज, डालीगंज से उठ कर गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पर आई। बारात में पांचों दूल्हे घोडे पर शान से चल रहे थे। बैण्ड की धुनों पर बराती नाचते- गाते, झूमते चले। रास्ते में लोगों ने बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारात मानस मन्दिर पहुंचने पर संस्था के सदस्यों ने द्वारचार किया। उसके बाद जयमाल हुआ।
शाम को भजन संध्या में पवन मिश्रा व श्री राधा सेवा परिवार समिति की सखियों ने विवाह के मंगल गीत गाए। बाद में गोधूलि वेला में पांचों कन्याओं की विदाई की गई। विवाह में सभी कन्याओं को घर में जरूरत का सभी सामान दिया गया। विवाह में सोनू संग पूजा, राधा संग बुद्धू, संजना संग अमित, पवन संग प्रीति, नेहा संग सुमित ने सात फेरे लिए।
इस मौके पर मौसमगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह, अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, शिवबिहारी, के अलावा श्री राधा सखी सेवा परिवार समिति की सखियां सुषमा अग्रवाल, निरुपमा, सुनीता अग्रवाल, उमा, कविता, विधि, नीलम, शरद, सुनीता शर्मा, स्वेता, सीता, अंजली, मधू गर्ग, पुष्पा अग्रवाल, अंजू मधू गुप्ता, कोमल, गीता गुप्ता, बीना, गीता अग्रवाल, आशा, अलका, शिखा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था दी इवेंट मैनेजमेंट मुदित शिवांश ने की व रेजूविनेशन द्वारा भी सहयोग मिला।
शैलेंद्र मिश्रा
