Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैस फीस बढ़ाने को लेकर चौधरी चरण सिंह विवि में छात्रों का...

मैस फीस बढ़ाने को लेकर चौधरी चरण सिंह विवि में छात्रों का हंगामा

मेरठ (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विवि में छात्रावास में मैस फीस बढ़ाने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कुलपति ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए फीस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

चौधरी चरण सिंह विवि में चल रहे छात्रावासों के मैस में फीस बढ़ा दी गई है। इसका पता चलते ही सोमवार को छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र नेता अर्जुन भटार, अक्षय बैंसला और विनीत चपराणा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि महंगाई के दौर में छात्रों को बढ़ी फीस चुकानी पड़ रही है। इस पर मैस फीस बढ़ाने से छात्रों पर बड़ा भार पड़ रहा है।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को ज्ञापन देकर छात्रों ने बढ़ी हुई मैस फीस को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। इस बारे में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला का कहना है कि हॉस्टल में चलने वाली मैस में खाने के कुछ आइटम्स बढ़ाए गए हैं। खर्च बढ़ने के कारण प्रति डाइट की दरों में बढ़ोतरी की गई है। कुलपति ने छात्रों को कॉपरेटिव मैस चलाने का भी सुझाव दिया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular