Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनिफेस्टो पर लखनऊ में हुई अंतिम बैठक, विशेषज्ञ से ली सलाह :...

मैनिफेस्टो पर लखनऊ में हुई अंतिम बैठक, विशेषज्ञ से ली सलाह : सलमान खुर्शीद

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोविड के दौरान ज़ूम कांफ्रेंस किया गया और विशेषज्ञ से मैनिफेस्टो पर सलाह ली। बाद में मौसम ठीक होने पर मण्डल अनुसार घूमकर मैनीफेस्टो पर काम किया गया। लखनऊ में अंतिम बैठक किया गया है।

कहा कि प्रियंका ने कहा था कि मैनीफेस्टो ही कैम्पेन है। बहुत सारे लोगों का सहयोग मिला है। प्रियंका वाड्रा आती है और जो भरोसा दिलाती हैं कि उत्तर प्रदेश जो देश हृदय है वहां काम करना है।

कहा कि हम जनता के बीच से ही आ रहे है। हम बहुत जल्द यात्रा पर निकलेंगे और इसके पहले हम कुछ घोषणा करेंगे। मैनिफेस्टो को दीपावली के आसपास लाएंगे।

कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर हमारा पक्ष स्पष्ट है। हम इस पर पूरी तरह से कह रहे है कि इसमें गलत मुकदमो को सरकार बनने पर वापस लिया जाएगा।

कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी हमारी चेहरा है। प्रियंका का चेहरा योगी से बेहतर है। जहा तक बात है ब्राह्मण चेहरे कि हमारे पास कई ब्राह्मण चेहरे हैं। प्रमोद तिवारी हमारे उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता है। आगे की रणनीति प्रियंका प्रस्तुत करेगी।

लखीमपुर में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि अन्नदाता को आज मारपीट पर उतर आया है, उसका सम्मान होना ही चाहिए। किसान आंदोलन को हमारा पूरा समर्थन है। वो भी मनुष्य है, उनको पूरा सम्मान होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular